HomeWeatherहिमाचल : गरज के साथ आज इन जिलों के लिए भारी बारिश...

हिमाचल : गरज के साथ आज इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम केंद्र का अनुसार इन जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अभी भारी बारिश का कहर जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिन जिलों के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। इनमें कुछ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी हुई है।

मौसम केंद्र का अनुसार इन जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  सितंबर में इन तारीखों पर होंगे वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट, आरटीओ ने जारी किया शेड्यूल

मैदानी अथवा निचले पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर हल्की बारिश और कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में भी इसी तरह की चेतावनी जारी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 19 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। हालांकि इस दौरान कोई गंभीर चेतावनी नहीं दी गई है। लिहाजा, अभी आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा।

सुरक्षित रहने के लिए ये सावधानियां बरतें
* यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, खासकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में।
* भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
* अगर आप इन जिलों में हैं या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की ताजा जानकारी जरूर लेते रहें।
* किसी भी आपात स्थिति के लिए प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं से संपर्क में रहें।
* अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं।

ये भी पढ़ें:  ढाबे पर चल रहा था नशे का अवैध धंधा, पुलिस के स्पेशल सेल- एक्स ने दबिश देकर ढाबा मालिक सहित दो धरे

ये भी पढ़ें :
धारटीधार इलाके की बकाहन-केलेवाला सड़क 2 माह से बंद, बीमार व्यक्ति की गई जान

हिमाचल की ये बेटी बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर, CM सुक्खू ने दी बधाई

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More