HomeHimachalSirmaurसिरमौर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के मामूस की...

सिरमौर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के मामूस की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद के समीप सलानी खड्ड में 10 वर्षीय मासूम की एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद के समीप सलानी खड्ड में 10 वर्षीय मासूम की एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सोनू पुत्र देवदत्त के रूप में हुई है। उधर, कालाअंब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलानी खड्ड के समीप बसी एक बस्ती में रह रहा सोनू खड्ड में नहाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वह खड्ड से गुजर रहे एक ट्रैक्टर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

ये भी पढ़ें:  जिला परिषद दुगाना के स्थान पर अब होगा सतौन वार्ड, डीसी ने जारी किया शुद्धि पत्र

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक से भी पूछताछ की जा रही है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-संगड़ाह सड़क पर वाहनों का लंबा जाम, ढाई घंटे से आवाजाही ठप, यात्री परेशान
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More