HomeHimachalUnaकिसानों को सुविधा: मैहतपुर-बसदेहड़ा में अब शुक्रवार को भी पुराने स्थल पर...

किसानों को सुविधा: मैहतपुर-बसदेहड़ा में अब शुक्रवार को भी पुराने स्थल पर लगेगी सब्जी मंडी

डीसी एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले के किसानों के हित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसानों को अपनी उपज के विपणन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

ऊना : जिला ऊना के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र में किसान सब्जी मंडी लगाने को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सोमवार के साथ-साथ शुक्रवार को भी बसदेहड़ा स्थित ओवरहेड टैंक के पास पुराने स्थल पर किसान सब्जी मंडी का आयोजन किया जाएगा। इस निर्णय से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और मंडी व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी।

डीसी एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले के किसानों के हित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसानों को अपनी उपज के विपणन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान सब्जी मंडी प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। मंडी आयोजन के दौरान संबंधित स्थल पर किसी भी प्रकार के दोपहिया अथवा चारपहिया वाहनों की पार्किंग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़क हादसे में नाबालिग की दर्दनाक मौत, गाड़ी से पास लेते वक्त आवारा पशु से टकराया

डीसी ने बताया कि इसे लेकर मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र में नो-पार्किंग एवं नो-वेंडिंग जोन को लेकर पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने किसानों, सब्जी विक्रेताओं एवं आम नागरिकों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में गहरी खाई में गिरी कार, 31 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 2 घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More