HomeHimachalSolanCEIR पोर्टल की मदद से बद्दी पुलिस ने ₹40 हजार का गुम...

CEIR पोर्टल की मदद से बद्दी पुलिस ने ₹40 हजार का गुम मोबाइल किया बरामद, मालिक को सौंपा

आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से बद्दी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में एक और सफलता हासिल की है।

बद्दी : आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से बद्दी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में एक और सफलता हासिल की है। थाना बद्दी पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से करीब 40 हजार रुपये कीमत का गुम हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद किया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक व्यक्ति की कीमती संपत्ति वापस मिली, बल्कि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में आधुनिक तकनीक की उपयोगिता भी एक बार फिर साबित हुई।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में ब्लैक फिल्म पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 25 वाहनों के चालान, मौके पर हटवाईं अवैध फिल्में
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More