HomeHimachalSirmaurनाहन में शिलाई के युवा लेखक अनुज की पहली पुस्तक ‘चार पहिये..’...

नाहन में शिलाई के युवा लेखक अनुज की पहली पुस्तक ‘चार पहिये..’ का लोकार्पण

शायर नासिर यूसुफजई और लेखक आईडी राही ने इस लघु उपन्यास का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम में साहित्य से जुड़ी कई जानी-पहचानी हस्तियां मौजूद रहीं।

नाहन : जिला सिरमौर के शिलाई निवासी युवा लेखक अनुज कुमार की पहली पुस्तक ‘चार पहिये..’ का नाहन में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया। शायर नासिर यूसुफजई और लेखक आईडी राही ने इस लघु उपन्यास का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम में साहित्य से जुड़ी कई जानी-पहचानी हस्तियां मौजूद रहीं।

‘चार पहिये..’ की कहानी इसके मुख्य पात्र आबिद के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन से जवानी तक लगातार संघर्षों का सामना करता है। विपरीत परिस्थितियों में तपकर भी वह हार नहीं मानता और अंततः सफलता प्राप्त करता है। यह लघु उपन्यास लेखक अनुज कुमार की पहली साहित्यिक कृति है, जिसमें जीवन के संघर्ष और आत्मविश्वास को केंद्र में रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : DC मुकेश रेपसवाल

लोकार्पण समारोह में अनंत आलोक, दीप राज विश्वास, जावेद उल्फत, नासिर यूसुफजई, धनवीर परमार, आईडी राही और पंकज तन्हा सहित अन्य साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक और लेखक के लेखन पर भी चर्चा की गई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More