HomeHimachalMandiमंडी शहर के इन इलाकों में 4 फरवरी को रहेगा शटडाउन, ...

मंडी शहर के इन इलाकों में 4 फरवरी को रहेगा शटडाउन, बिजली बोर्ड ने बताई ये वजह

11 केवी जेल रोड एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत का कार्य 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 की तैयारियों को लेकर 11 केवी जेल रोड एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत का कार्य 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 ई. नरेश कुमार ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में अस्पताल रोड, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, तुंगल कॉलोनी, जेल रोड, त्वाम्बड़ा, पंजेठी, पैलेस, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, सुहा मोहल्ला, रवि नगर, महाजन बाजार, सन्यारड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि बारिश या मौसम खराब रहने की स्थिति उत्पन्न होती है तो यह कार्य अगले दिन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए शुरू हुए ऑडिशन, 80 कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More