HomeAccidentउत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी HRTC की बस, 3 की मौत,...

उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी HRTC की बस, 3 की मौत, कई घायल

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि चौपाल से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के उत्तराखंड के क्वाणु में पास लेते हुए डंगा बैठने से गहरी खाई में गिरने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

पांवटा साहिब : चौपाल–पांवटा साहिब वाया विकासनगर रूट पर मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस (HP66A-2588) हादसे का शिकार हो गई। हादसा करीब साढ़े नौ बजे उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र के शूदोई खड्ड के समीप पेश आया, जहां बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चौपाल से पांवटा की ओर अपने निर्धारित समय के अनुसार जा रही थी। बताया जा रहा है कि क्वाणु के समीप एक गाड़ी को पास देते समय बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में 34 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा, नाहन में जिला स्तरीय कार्यशाला में कार्यक्रमों पर मंथन

उधर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि चौपाल से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के उत्तराखंड के क्वाणु में पास लेते हुए डंगा बैठने से गहरी खाई में गिरने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही शिमला और सिरमौर से HRTC के अधिकारियों का दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। चौपाल से SDM, DySP और RTO सिरमौर को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस गंभीर स्थिति में उत्तराखंड सरकार से भी सहयोग का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ें:  इंतजार खत्म, नाहन विस क्षेत्र की ये सड़क 44 लाख से होगी चकाचक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More