होमHimachalSirmaurहिमाचल के इस स्कूल ने आंध्रप्रदेश में पेश की समृद्ध संस्कृति की...

हिमाचल के इस स्कूल ने आंध्रप्रदेश में पेश की समृद्ध संस्कृति की झलक, दर्शक बोले वाह ! 

सोलन|
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में आयोजित तीन दिवसीय साउथ एशियन पीस कांफ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर शिमला जिले के सीनियर सैकेंडरी स्कूल गौठ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी. हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के युवाओं ने आंध्रप्रदेश में अपनी समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित इंडस इंटरनेशनल स्कूल में देशभर के 18 राज्यों के युवा सहित नेपाल, अफगानिस्तान और भूटान के 300 से युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस मौके पर इंटरनेशनल यूथ कल्चरल फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया, जिसमें पूरे भारत और साउथ एशियन देशों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने प्रोग्राम में चार चांद लगाए. इस अद्भुत महा संगम में शिमला जिला के सीनियर सैकेंडरी स्कूल गौठ के छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की नाटी, हारूल और माला नृत्य प्रस्तुत किया.हिमाचल के इस स्कूल ने आंध्रप्रदेश में पेश की समृद्ध संस्कृति की झलक, दर्शक बोले वाह ! 

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

सुदूर उत्तर भारत के राज्य हिमाचल से दक्षिण भारत के राज्य आंध्र में अपनी प्रस्तुति देकर छात्र काफी उत्साहित हैं. हिमाचल टीम लीडर पहले दिन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि साउथ एशियन पीस कांफ्रेंस एकता और भाईचारे को समर्पित कार्यक्रम है. आज चारों ओर नफरत और उन्माद का वातावरण है. इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में मैत्री और सद्भावना का विकास होगा, जिससे धरा स्वर्ग बन सकती है.

उन्होंने नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के संस्थापक डॉक्टर एसएन सुब्बाराव और उनकी शांति के प्रति नीति और कार्यक्रमों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हर किसी को शांति की जरूरत है. गांधी जी द्वारा शांति के लिए दिखाए गए मार्ग पर चलकर हम विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं. 11 सदस्यीय टीम में यशपाल कपूर के अलावा गौठ सैकेंडरी स्कूल के तीन अध्यापक राय सिंह रावत, मदन सिंह, टीचर गौरव माल्टा और छात्र साहिल लालटा, नरेश, साहिल, अमित, आयुष, विशाल व ललित भाग ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  हरियाणा क्लब ने सिंगटा ब्रदर्स शिलाई को 6 रन से हराया, अब खिताबी जंग के लिए अंतिम दिन ये टीमें होंगी आमने-सामने
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More