HomeAccidentनालागढ़ में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गई जान, टेंपो चालक...

नालागढ़ में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गई जान, टेंपो चालक के खिलाफ केस

हादसे में राहुल को सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक टेंपो सहित मौका से फरार हो गया।

नालागढ़ : पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत बेला मंदिर स्थित एच.पी. पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र लालो मेहतो निवासी गांव मानुचक बिन्दटोली, जिला लखीसराय, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार अपनी मोटरसाइकिल PB18S9212 पर सवार होकर नालागढ़ से ढेरोवाल की तरफ जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो 407 नंबर HP12D8784 के चालक ने लापरवाही से वाहन को पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दिया, जिसके कारण मोटरसाइकिल टेंपो से टकरा गया। हादसे में राहुल को सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक टेंपो सहित मौका से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  अखिल माहेश्वरी अब लघु उद्योग भारती के नए अध्यक्ष, डॉ. दान को महासचिव की कमान

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता व मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना नालागढ़ में केस दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें :
HRTC बस हादसा : प्रशासन ने जारी की मृतकों और घायलों की सूची, क्लिक पर पूरी अपडेट

श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More