सनसनीखेज खुलासा: गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, 2 माह पहले हुई थी शादी, साजिश में शामिल भाई-भतीजी भी गिरफ्तार

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सुमन और चतर सिंह का विवाह 23 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। कुछ समय पहले सुमन अपने मायके चली गई थी, जिससे चतर सिंह नाराज चल रहा था।

0

कसौली : जिला सोलन के कसौली क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में पहले ही पति चतर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसके भाई और भतीजी को भी साजिश में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 फरवरी 2026 को IGMC शिमला में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक ने स्पष्ट किया कि सुमन की पहले गला दबाकर हत्या की गई थी और इसके बाद गले व शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सुमन और चतर सिंह का विवाह 23 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। कुछ समय पहले सुमन अपने मायके चली गई थी, जिससे चतर सिंह नाराज चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि 31 जनवरी 2026 को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान चतर सिंह अपना आपा खो बैठा और उसने गुस्से में आकर दोनों हाथों से सुमन का गला दबा दिया। कुछ देर बाद सुमन बेहोश होकर नीचे गिर गई और काफी देर तक ऊपर नहीं उठी। जब चतर सिंह ने उसे चैक किया तो सुमन की मृत्यु हो गई थी। सुमन की इस तरह हुई मौत से घबराकर उसने स्वयं को बचाने के लिए अपने भाई नरेंद्र सिंह व भतीजी निकिता के साथ मिलकर षडयंत्र रच योजना बनाई। चतर सिंह ने कैंची से सुमन के गले पर वार किए और खुद को भी माथे, गले आदि पर चाकू से खरोंचे लगा दी। अपनी भतीजी निकिता के गाल पर भी इसी ने चाकू से कट मारा।

ये भी पढ़ें:  एबीवीपी संजौली इकाई का पुनर्गठन: ऋतिक अध्यक्ष, शिवांश चुने गए सचिव

उसके बाद इन्होंने सुमन के मायके वालों को फोन करके बताया कि सुमन ने इन पर चाकू से हमला किया है और अपने आप को उसने मैन दरवाजे में अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया है। जिस पर सुमन के पापा ने फोन पर इन्हें कहा कि दरवाजा तोड़ दो और उसे बचा लो। फिर उन्होंने कमरे के दरवाजे को तोड़े जाने का नाटक रचा, ताकि इन पर किसी को भी कोई शक न हो। पुलिस जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दरवाजा तोड़ने में कोई भी संघर्ष नहीं किया गया। और न ही दरवाजा तोड़ने के कोई निशान मिले।

ये भी पढ़ें:  शराब तस्करी मामले में भगौड़ा अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इन तीनों आरोपियों ने झूठी कहानी गढ़ी कि सुमन ने अपना गला काटकर आत्महत्या की है, जबकि जांच के दौरान पाया गया इन तीनों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या की है और फिर सबूतों को मिटाने की कोशिश की। इसके अतिरिक्त जांच के दौरान 1 फरवरी 2026 को आरोपी चतर सिंह व निकिता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया था, जिसमें चिकित्सा अधिकारी (MO) द्वारा अपनी राय में आरोपियों द्वारा सेल्फ inflicted injuries का उल्लेख किया।

आरोपी से पूछताछ और वैज्ञानिक तकनीक के आधार पर की गई जांच के बाद 5 फरवरी 2026 को पुलिस थाना कसौली की टीम ने उक्त मामले में संलिप्त दो आरोपी नरेंद्र सिंह (45) पुत्र पाल सिंह, निवासी गांव सनौगी, मलेरा, तहसील कसौली, जिला सोलन और निकिता (19) पुत्री रुद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस की खेप के साथ दो भाई गिरफ्तार