HomeCrimeसनसनीखेज खुलासा: गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, 2 माह पहले...

सनसनीखेज खुलासा: गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, 2 माह पहले हुई थी शादी, साजिश में शामिल भाई-भतीजी भी गिरफ्तार

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सुमन और चतर सिंह का विवाह 23 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। कुछ समय पहले सुमन अपने मायके चली गई थी, जिससे चतर सिंह नाराज चल रहा था।

कसौली : जिला सोलन के कसौली क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड में पहले ही पति चतर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने उसके भाई और भतीजी को भी साजिश में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 फरवरी 2026 को IGMC शिमला में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक ने स्पष्ट किया कि सुमन की पहले गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद गले व शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सुमन और चतर सिंह का विवाह 23 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। कुछ समय पहले सुमन 10-15 दिन के लिए अपने मायके चली गई थी, जिससे चतर सिंह नाराज चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि 31 जनवरी 2026 को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान चतर सिंह अपना आपा खो बैठा और उसने गुस्से में आकर दोनों हाथों से अपनी पत्नी सुमन का गला दबा दिया। कुछ देर बाद सुमन बेहोश होकर नीचे गिर गई और काफी देर तक ऊपर नहीं उठी। जब चतर सिंह ने उसे चैक किया तो सुमन की मृत्यु हो गई थी। सुमन की इस तरह हुई मौत से घबराकर उसने स्वयं को बचाने के लिए अपने भाई नरेंद्र सिंह व भतीजी निकिता के साथ मिलकर षडयंत्रकारी योजना बनाई। चतर सिंह ने कैंची से सुमन के गले पर वार किए और खुद को भी माथे, गले आदि पर चाकू से खरोंचे लगा दी। अपनी भतीजी निकिता के गाल पर भी इसी ने चाकू से कट मारा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार पोर्टल लांच

उसके बाद इन्होंने मृतका के मायके वालों को फोन करके बताया कि सुमन ने इन पर चाकू से हमला किया है और अपने आप को उसने मैन दरवाजे में अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया है। जिस पर सुमन के पापा ने फोन पर इन्हें कहा कि दरवाजा तोड़ दो और उसे बचा लो। फिर उन्होंने कमरे के दरवाजे को तोड़े जाने का नाटक रचा, ताकि इन पर किसी को भी कोई शक न हो। पुलिस जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दरवाजा तोड़ने में कोई भी संघर्ष नहीं किया गया और न ही दरवाजा तोड़ने के कोई निशान मिले।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: पत्नी की हत्या कर पति ने फंदा लगाकर दे दी जान, इलाके में सनसनी

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इन तीनों आरोपियों ने झूठी कहानी गढ़ी कि सुमन ने अपना गला काटकर आत्महत्या की है, जबकि जांच के दौरान पाया गया इन तीनों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या की है और फिर सबूतों को मिटाने की कोशिश की। जांच के दौरान 1 फरवरी 2026 को आरोपी चतर सिंह व निकिता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया था, जिसमें चिकित्सा अधिकारी (MO) द्वारा अपनी राय में आरोपियों द्वारा सेल्फ inflicted injuries का उल्लेख किया।

आरोपी से पूछताछ और वैज्ञानिक तकनीक के आधार पर की गई जांच के बाद 5 फरवरी 2026 को पुलिस थाना कसौली की टीम ने उक्त मामले में संलिप्त दो आरोपी नरेंद्र सिंह (45) पुत्र पाल सिंह, निवासी गांव सनौगी, मलेरा, तहसील कसौली, जिला सोलन और निकिता (19) पुत्री रुद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  किराये का कमरा लेकर चल रहा था ये अवैध काम, पुलिस ने अचानक दबिश देकर किया गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More