HomeHimachalKinnaur-Lahaul Spiti12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्पीति कप आइस हॉकी प्रतियोगिता आज...

12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्पीति कप आइस हॉकी प्रतियोगिता आज से, काजा में जुटेंगे खिलाड़ी

काजा का यह आइस स्केटिंग रिंक देश का सबसे ऊंचाई पर स्थित रिंक माना जाता है, जहां कड़ी ठंड और ऊंचाई खिलाड़ियों की असली परीक्षा लेती है।

केलांग : आइस हॉकी खिलाड़ी समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर खिताब के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। स्पीति घाटी के बर्फ से घिरे काजा आइस स्केटिंग रिंक में 7 फरवरी से स्पीति कप आइस हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। यह प्रतियोगिता 11 फरवरी तक चलेगी, जिसमें करीब एक दर्जन टीमें भाग ले रही हैं।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हिमाचल प्रदेश की आइस हॉकी टीम का चयन किया जाएगा। लाहौल की टीम पहली बार स्पीति कप में हिस्सा ले रही है। काजा का यह आइस स्केटिंग रिंक देश का सबसे ऊंचाई पर स्थित रिंक माना जाता है, जहां कड़ी ठंड और ऊंचाई खिलाड़ियों की असली परीक्षा लेती है।

ये भी पढ़ें:  सड़क पर संदिग्ध हालत में मिला 12 साल का बच्चा, बद्दी पुलिस ने ऐसे परिवार से मिलवाया

केलांग आइस हॉकी क्लब द्वारा अपने स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर इन खिलाड़ियों को तैयार किया गया है। क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लाहौल के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की भरपूर प्रतिभा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जूनियर टीम का चयन भी किया जाएगा। लाहौल टीम की कोच केसंग बरचिपा ने बताया कि लाहौल की टीम का पहली बार स्पीति कप में शामिल होना जिले के लिए गर्व की बात है और यह अनुभव भविष्य के लिए बेहद अहम साबित होगा।

ये भी पढ़ें:  रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए 19 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, स्नातक पढ़ें लिखे युवाओं के लिए मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More