HomeHimachalSirmaurनेशनल हैंडबॉल में गोल्ड जीतकर लौटीं स्नेहा का जोरदार स्वागत, कोटड़ी व्यास...

नेशनल हैंडबॉल में गोल्ड जीतकर लौटीं स्नेहा का जोरदार स्वागत, कोटड़ी व्यास में खुशी का माहौल

गोल्ड मेडल जीतने की इस उपलब्धि पर पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ी स्नेहा और शारीरिक शिक्षक एवं कोच धर्मेंद्र चौधरी का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे कोटडी व्यास क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

पांवटा साहिब : 69वें स्कूल नेशनल हैंडबॉल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी कोटड़ी व्यास स्कूल की छात्रा खिलाड़ी स्नेहा का स्थानीय ग्रामीणों, खिलाड़ियों और स्कूल प्रशासन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता घुमारवीं, हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की खिलाड़ी स्नेहा भी इस टीम का हिस्सा रहीं।

गोल्ड मेडल जीतने की इस उपलब्धि पर पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ी स्नेहा और शारीरिक शिक्षक एवं कोच धर्मेंद्र चौधरी का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे कोटडी व्यास क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल और एजुकेशन डायरेक्टर हिल व्यू स्कूल के शिक्षाविद अजय शर्मा, शास्त्री ज्योति चौधरी और स्कूल स्टाफ ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और इस पल को और यादगार बनाया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : कोटडी व्यास व द स्कॉलर होम ने जीती जिला स्तरीय रग्बी स्पर्धा, अब ये खिलाड़ी खेलेंगे स्टेट

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और मान सिंह ने इस सफलता को कोटडी व्यास के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल पंचायत बल्कि पूरे जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों और मार्गदर्शन देने वाले कोच को इस सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी।

शारीरिक शिक्षक एवं कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इससे पहले स्टेट लेवल प्रतियोगिता में स्नेहा कप्तान के रूप में सिरमौर टीम को सिल्वर मेडल दिला चुकी हैं। शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही उनका नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ, जहां उन्होंने टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें:  हिम महोत्सव: दिल्ली हाट में सिरमौरी लोकनृत्यों की धूम, हाटी की नाटी ने मचाया धमाल

इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट समिति के प्रधान मान सिंह, सदस्य सुमन, मुल्क राज, मीरा, वीनू, संजय, पवन, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर तोमर सहित चतर चौहान, शशि बाला, ज्योति, सुशील कुमार, राकेश, ओमप्रकाश, बलदेव, किरण कपूर, किरण चौहान, सुष्मिता, उर्मिला शर्मा और ज्योति ने स्नेहा और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। वहीं स्नेहा के परिवार ने इस सम्मान और स्वागत के लिए स्कूल स्टाफ, एसएमसी और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तीन सड़क हादसे: रेणुकाजी, माजरा और कालाअंब में 4 लोग घायल, केस दर्ज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More