HomeCrimeनाहन में नशे का सेवन करते रंगे हाथों धरे दो युवक, मौके...

नाहन में नशे का सेवन करते रंगे हाथों धरे दो युवक, मौके से नशा करने का सामान भी पकड़ा

पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने गश्त के दौरान कांशीवाला क्षेत्र में नशे का सेवन करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने मौके से नशा करने का सामान भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

नाहन : पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने गश्त के दौरान कांशीवाला क्षेत्र में नशे का सेवन करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने मौके से नशा करने का सामान भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पकड़े गए युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी कांशीवाला और तनमय चौहान निवासी तैली मोहल्ला, कच्चा टैंक के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर नाहन में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन युवाओं के भविष्य और समाज दोनों के लिए घातक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी है और नशे से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पीएम फसल बीमा योजना : किसान इस तारीख तक करवाएं मक्की और धान की फसलों का बीमा

एसपी ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को सुरक्षित रखें। उन्होंने अभिभावकों और समाज से भी पुलिस को अपना सहयोग देने का आह्वान किया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More