HomeHimachalSirmaurसिरमौर में गैस सिलेंडर सप्लाई का रूट चार्ट जारी, उपभोक्ताओं को इन...

सिरमौर में गैस सिलेंडर सप्लाई का रूट चार्ट जारी, उपभोक्ताओं को इन नंबरों पर मिलेगी पूरी जानकारी

जिला सिरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने क्षेत्रवार और फोकल प्वाइंटवार समय, तिथि और कार्यदिवस से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। उपभोक्ताओं की जानकारी और सुविधा के लिए इस अधिसूचना की प्रति जिले की सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि निर्धारित समय के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

नाहन : जिला सिरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने क्षेत्रवार और फोकल प्वाइंटवार समय, तिथि और कार्यदिवस से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। उपभोक्ताओं की जानकारी और सुविधा के लिए इस अधिसूचना की प्रति जिले की सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि निर्धारित समय के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले शमशेर सिंह ने बताया कि जिले की समस्त गैस एजेंसियां अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अधिसूचना में दर्शाई गई तिथियों के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी। इसके साथ ही एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं की जानकारी और सुविधा के लिए अधिसूचित रूट चार्ट की प्रति अपने गैस आपूर्ति वाहन में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से देश को विकास, आत्मनिर्भरता और प्रेरणा की नई दिशा : डॉ. बिंदल

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, जिला सिरमौर, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा गैस एजेंसी नाहन 01702-222501 और 01702-225599, पोसवाल इंडेन खैरी 9315278750, प्रदीप गैस सर्विस पांवटा साहिब 01704-222130, गैस एजेंसी राजगढ़ 01799-221112, शहीद कुलविंदर गैस एजेंसी ददाहू 01702-267749, शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई 01704-278553, गैस एजेंसी हरिपुरधार 70188 14875, शुभ इंडेन गैस एजेंसी अंबोया 01704-248677, भाटिया इंडेन गैस एजेंसी गोरखूवाला 01704-238868, पांवटा इंडेन गैस एजेंसी पांवटा साहिब 86290 93690, खंडूजा गैस एजेंसी माजरा 82190 82503, नौहरा इंडेन नोहराधार 82194 61600, अन्वी गैस एजेंसी संगड़ाह 98165 50088, सराहां कलां गैस एजेंसी सराहां 01799-236163 और सुनील भारत गैस एजेंसी सतौन 98820 52109 से भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की ड्रोन दीदी को राष्ट्रपति का निमंत्रण, जानें कौन है ये 22 साल की लड़की
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More