HomeHimachalShimlaप्रदेशभर में आज बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में कामकाज...

प्रदेशभर में आज बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में कामकाज रहेगा प्रभावित

संयुक्त कार्रवाई समिति के संयोजक अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान सभी कार्यालयों और विद्युत प्रतिष्ठानों में नियमित कार्य प्रभावित रहेगा।

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों, इंजीनियरों और पेंशनरों की संयुक्त कार्रवाई समिति ने वीरवार को राज्यव्यापी पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल का एलान किया है। इस एक दिवसीय हड़ताल के चलते प्रदेशभर के विद्युत बोर्ड के कार्यालयों और विद्युत प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं को भी दिक्कतें आ सकती हैं।

संयुक्त कार्रवाई समिति के संयोजक अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान सभी कार्यालयों और विद्युत प्रतिष्ठानों में नियमित कार्य प्रभावित रहेगा। इसके बाद दोपहर के भोजनावकाश के दौरान राज्यभर में प्रदर्शन किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में पेंशनरों और बिजली उपभोक्ताओं के शामिल होने की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:  गार्ड बंधक बनाकर 50 लाख की मशीन चोरी करने वाले 2 बदमाश धरे, अन्य की तलाश, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

यह हड़ताल नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर बुलाई गई है। संयोजक ने कहा कि बिजली क्षेत्र में नियमित और स्थायी कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर आउटसोर्सिंग की जा रही है, जिसे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि नियमित पदों को प्रत्यक्ष भर्ती के माध्यम से भरा जाए और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई गई है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर दुर्घटना पर PM मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More