HomeHimachalShimlaबीएड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म

बीएड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म

विश्वविद्यालय की ओर से बीएड प्रथम और तृतीय सत्र के नियमित छात्रों के साथ-साथ सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत जनवरी बैच के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी डेटशीट जारी की गई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इसके साथ ही परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी जारी है और प्रशिक्षु अध्यापक 16 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के फार्म जमा कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से बीएड प्रथम और तृतीय सत्र के नियमित छात्रों के साथ-साथ सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत जनवरी बैच के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी डेटशीट जारी की गई है। यह डेटशीट विशेष मौके के तहत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी।

ये भी पढ़ें:  लवी मेले में ₹84,000 में बिका ये घोड़ा, उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह ने खरीदा

परीक्षा समय-सारणी के अनुसार 80 अंकों की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 40 अंकों की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर परीक्षा फार्म भरने और समय पर परीक्षा में उपस्थित होने की अपील की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More