HomeCrimeपरवाणू में चिट्टे के साथ 28 साल का युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना...

परवाणू में चिट्टे के साथ 28 साल का युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

जिला सोलन के पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर कामली पुल बाईफ्रिकेशन के समीप एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

परवाणू : जिला सोलन के पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर कामली पुल बाईफ्रिकेशन के समीप एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक पैदल जा रहा है और उसके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर कामली पुल के पास युवक को रोका गया और नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  सोमभद्रा तट पर पहली बार हरोली उत्सव, वैसाखी से जुड़ा आयोजन बनेगा खास

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीक्षांत (28) निवासी गांव अन्हेच, डाकघर डगशाई, तहसील और जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया। एसपी ने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  पंचायतें वसूलेंगी स्वच्छता शुल्क, खुले में कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना, एसओपी जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More