HomeCrimeबद्दी के 4 स्पा सेंटरों पर पुलिस की एक साथ रेड, 17...

बद्दी के 4 स्पा सेंटरों पर पुलिस की एक साथ रेड, 17 युवतियां रेस्क्यू, चार अलग-अलग केस दर्ज

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दावत चौक के पास बिग बी कॉम्प्लेक्स स्थित 4 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि छह लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बीबीएन : बद्दी क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दावत चौक के पास बिग बी कॉम्प्लेक्स स्थित 4 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि छह लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को पिछले कुछ समय से गुप्त सूत्रों के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि बद्दी में संचालित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इसी के आधार पर पुलिस अधीक्षक बद्दी के दिशा निर्देशानुसार अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें:  37 साल समुद्र में देश की हिफाजत, सेवानिवृत्ति के बाद अब गांव की तरक्की सुरजीत कुमार का नया मिशन

गठित टीमों ने दावत चौक स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स में चल रहे A One Spa Center, The Gateway Saloon & Spa Center, The Relief Spa Center और Jannat Saloon & Spa Center पर एक साथ रेड की। कार्रवाई के दौरान चारों स्पा सेंटरों से कुल 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

इस मामले में संबंधित छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत चार अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामलों में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  गोविंदघाट के पास नशीले पदार्थ का सेवन करते पकड़ा ये शख्स, पांवटा साहिब पुलिस ने कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जिला बद्दी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More