HomeRashifalAaj Ka Rashifal 23 August 2026: कमाई का मौका या खर्च की...

Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: कमाई का मौका या खर्च की टेंशन? मेष से मीन तक जानें राशि का हाल

आज ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए दिन का रुख बदल सकती है। कहीं धन लाभ और कामकाज में आगे बढ़ने के संकेत हैं तो कहीं खर्च, सेहत और पारिवारिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी।

  • आज ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए दिन का रुख बदल सकती है। कहीं धन लाभ और कामकाज में आगे बढ़ने के संकेत हैं तो कहीं खर्च, सेहत और पारिवारिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी।

मेष राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद

वृष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका फ्री और रोमांटिक मूड हो सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी

मिथुन राशि
कड़ी मेहनत के बाद आपको आराम की जरूरत है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। विलास की सामग्री पर खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : भूरा-स्लेटी

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक क्षण के लिए सिरमौर तैयार: उत्तराखंड से हिमाचल की ओर बढ़ रहे न्याय के देवता चालदा महासू, उत्सव जैसा माहौल

कर्क राशि
आज आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। शाम के समय घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है। आज कोई आपसे पैसे की मांग कर सकता है। आज आप धन से जुड़े किसी मसले को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गेहुआं-लाल

सिंह राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : नारंगी

कन्या राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 27 July: आज आपके लिए क्या है खास, जानें अपनी राशि का हाल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय

तुला राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको लेक्चर दे सकता है। आज के दिन आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी

वृश्चिक राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी

धनु राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। सोच-समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गोल्डन

मकर राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन का आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद

ये भी पढ़ें:  इंतजार खत्म! आज मां श्री रेणुकाजी से मिलने आएंगे भगवान परशुराम, सीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय मेले का आगाज

कुंभ राशि
आज आप अपने माता-पिता को अनदेखा कर सकते हैं। माता-पिता की बीमारी पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का पीला

मीन राशि
आज आप अपने आप को दुरुस्त रखेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। धार्मिक भावना से आज आपका मन शांत रहेगा। घर के काम करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज नशे से दूर रहें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More