होमHimachalहिम बस कार्ड नहीं बना है तो 31 मार्च तक बनवा लें,...

हिम बस कार्ड नहीं बना है तो 31 मार्च तक बनवा लें, HRTC बसों में एक अप्रैल से होंगे मान्य

एचआरटीसी प्रबंधन ने हिम बस कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है। इस तिथि के बाद नए कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और बिना वैध कार्ड के किसी भी प्रकार की रियायत या निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

शिमला : हिमाचल में एचआरटीसी (HRTC) बसों में पहली अप्रैल 2026 से केवल उन्हीं यात्रियों को किराये में छूट मिलेगी, जिनके पास वैध हिम बस कार्ड होगा। जिन यात्रियों के पास कार्ड नहीं होगा, उन्हें रियायती सफर का लाभ नहीं मिल पाएगा, यानी बसों में पूरा किराया देना पड़ेगा।

एचआरटीसी प्रबंधन ने हिम बस कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है। इस तिथि के बाद नए कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और बिना वैध कार्ड के किसी भी प्रकार की रियायत या निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। सरकार के निर्देशों के अनुसार यह व्यवस्था प्रदेशभर में लागू की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में आधी रात बिना परमिशन बन रही थी शराब, फैक्टरी सील, लेबर भी निकली फर्जी, जानें पूरा मामला

निगम के अनुसार रियायती सफर का लाभ लेने के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य होगा। पहले कार्ड निगम कार्यालयों में बनाए जा रहे थे, लेकिन वहां भारी भीड़ को देखते हुए अब लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा पात्र लाभार्थी एचआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  विद्युत उपमंडल-III मंडी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू, सहयोग न करने पर काटा जाएगा कनेक्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More