HomeAccidentसिरमौर : सड़क हादसे में 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत,...

सिरमौर : सड़क हादसे में 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 3 दिन के भीतर एक ही गांव के तीसरे दोस्त ने भी गंवाई जान

हादसा गत देर शाम कोलर में हुआ, जहां ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

नाहन : पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर फिर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि मृतक युवक भी उसी गांव का रहने वाला था, जिस गांव के दो युवकों की मौत 3 दिन पहले ही सड़क हादसे में हुई। हादसे में जान गंवाने वाला तीसरा युवक भी उन्हीं का दोस्त था।

जानकारी के अनुसार हादसा गत देर शाम कोलर में हुआ, जहां गेहूं की मशीन ले जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए बाइक हादसे का शिकार हुई। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकेश पुत्र गिरीश निवासी गांव भारापुर (धौलाकुआं) के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 24 झांकियां और 25 मार्चिंग दस्तों के साथ मनेगा जश्न, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। बता दें कि 3 दिन पहले ही शंभुवाला में एक बुलेट बाइक पर सवार इसी गांव के दो युवकों की मौत हो गई थी। अब तीसरे युवक की मौत के बाद भारापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मिनिस्ट्रीरियल स्टाफ के लिए निर्धारित कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़‌छाड़ नहीं होगी बर्दाश्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More