HomeHimachalMandiमंडी की चौहार और बरोट घाटी में एचपी शिवा परियोजना के तहत...

मंडी की चौहार और बरोट घाटी में एचपी शिवा परियोजना के तहत वृक्षारोपण अभियान का आगाज

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बागवानी विभाग द्वारा मंडी जिले के विकास खंड द्रंग की बरोट और चौहार घाटी के मयोट, मरखान और धरमेहड़ क्लस्टरों में 'एचपी शिवा दिवस' और पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

मंडी : एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बागवानी विभाग द्वारा मंडी जिले के विकास खंड द्रंग की बरोट और चौहार घाटी के मयोट, मरखान और धरमेहड़ क्लस्टरों में ‘एचपी शिवा दिवस’ और पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। गत दिवस आयोजित इस कार्यक्रम में बागवानी विभाग मंडी के उप-निदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

उन्होंने उपस्थित किसानों को ‘परसिमन’ (जापानी फल) की खेती और इसकी वैज्ञानिक तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परसिमन न केवल एक पौष्टिक फल है, बल्कि भविष्य में यह किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने स्वयं बागवानों को परसिमन का पौधा लगाने की विधि का प्रदर्शन कर जागरूक किया और इसके दीर्घकालिक वित्तीय लाभों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  Himachal: कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डॉ. गुप्ता ने विभाग की टीम द्वारा कम समय में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो माह पूर्व विभाग को इन क्षेत्रों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके दृष्टिकोण और विभाग की सक्रियता के चलते आज इन क्लस्टरों के लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान शुरू हो चुका है, जिसके तहत कुल 12,500 पौधे रोपित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में मयोट, मरखान और धरमेहड़ क्लस्टर के लाभार्थियों ने सरकार और बागवानी विभाग का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि उनकी जरूरतों को समझते हुए इस प्रतिष्ठित परियोजना को उनके क्षेत्र में लाने से बागवानों में नई उम्मीद जगी है और इससे आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर उद्यान विकास अधिकारी द्रंग डॉ. कविता, क्लस्टर प्रभारी पूजा लोहिया, अभय चौहान, फील्ड इंजीनियर गौरव ठाकुर और फैसिलिटेटर ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  Audition: नृत्य ऑडिशन में 93 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी- 2026 के लिए सभी ऑडिशन संपन्न
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More