HomeHimachalMandiदर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, शिक्षक की मौके पर...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, शिक्षक की मौके पर मौत, एक अन्य गंभीर

जिला मंडी के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में हुए सड़क हादसे में जिला कुल्लू के बंजार खंड के फगवाना स्कूल में कार्यरत शिक्षक की मौत हो गई

मंडी : जिला मंडी के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में हुए सड़क हादसे में जिला कुल्लू के बंजार खंड के फगवाना स्कूल में कार्यरत शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दीप कुमार कार में अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार सिहड़ा के पास शिक्षक की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे तीर्थन नदी में जा गिरी। मृतक की पहचान 51 वर्षीय दीप कुमार पुत्र भीम सैन निवासी गांव सिहड़ा, डाकघर मंगलौर, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

हादसे में कार सवार 34 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र बेली राम, निवासी गांव सिहड़ा, जिला कुल्लू घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल सुरेश कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन: बरसात से पहले दुरुस्त होगी गिरि पेयजल योजना, जलशक्ति विभाग लेगा 10 दिन का शटडाउन, जानें पूरा प्लान

सुरेश कुमार की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नेरचौक में भी हालत गंभीर रहने पर उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  ये क्या... घर में धूल फांक रहा स्कूटर, हाईवे पर कट रहे चालान, मोबाइल पर मैसेज मिलते ही उड़े मालिक के होश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More