HomeCrimeमखनूमाजरा फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, साजिश में संलिप्तता आई सामने, अन्य...

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, साजिश में संलिप्तता आई सामने, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान दोनों की घटना की साजिश में संलिप्तता पाई गई है।

बीबीएन : बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान दोनों की घटना की साजिश में संलिप्तता पाई गई है। पुलिस अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम निवासी मखनूमाजरा, बद्दी और डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले में साजिश के पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  500 बेड का अस्पताल अटका, सीटी स्कैन-ऑपरेशन तक प्रभावित; बिंदल बोले- नाहन की स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More