HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दर्दनाक हादसा: टैंपू के अचानक यू-टर्न लेते ही टकरा गई...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: टैंपू के अचानक यू-टर्न लेते ही टकरा गई बाइक, युवक की गई जान, दो घायल

उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तिलक राज निवासी गांव ज्वालापुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि वह ज्वालापुर चौक पर एनएच-707 के किनारे खड़ा था। इसी दौरान पांवटा साहिब की ओर से राजबन जा रहे एक टैंपू (छोटा हाथी) के चालक ने बिना इंडिकेटर या कोई संकेत दिए अचानक यू-टर्न ले लिया।

ये भी पढ़ें:  भारतेंद्र सिंह पाल ने संभाला बीडीओ संगड़ाह का कार्यभार, बोले- लाभार्थियों तक समय पर पहुंचेंगी योजनाएं

उसी समय पांवटा साहिब की ओर से आ रही मोटरसाइकिल टैंपू से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में मोटरसाइकिल चालक अर्जुन पुत्र भवाऊ निवासी निहालगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार नीरज और राकेश घायल हो गए। मौके पर मौजूद टैंपू चालक की पहचान मनोज निवासी टिटियाणा के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पुरूवाला में हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन : बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की दोटूक, 10 दिन में मांगें नहीं मानीं तो काले बैज लगाकर करेंगे आंदोलन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More