Home Himachal Kullu राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में कुल्लू युवा रेडक्रॉस दल का शानदार प्रदर्शन,...

राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में कुल्लू युवा रेडक्रॉस दल का शानदार प्रदर्शन, समग्र प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कुल्लू के अध्यक्ष एवं डीसी अनुराग चंद्र शर्मा ने विजेताओं और युवा रेडक्रॉस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी।

0

कुल्लू : युवा रेडक्रॉस कुल्लू के 10 सदस्यीय दल ने डॉ. राम कुमार व शीला शर्मा कार्यक्रम अधिकारी युवा रेड क्रॉस इकाई, जेएलएन राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जरड़ (भुंतर) के नेतृत्व में 25 फरवरी से 1 मार्च, 2026 तक लवली यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया।

सहायक आयुक्त उपायुक्त कुल्लू जयबंती ठाकुर ने बताया कि यह दल भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा कुल्लू द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस शिविर में तेलंगाना, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से 184 युवा रेडक्रॉस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन पंजाब राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लवली यूनिवर्सिटी, पंजाब के सहयोग से किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 46वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, इन टीमों में ऐसे खिलाड़ी जो बने निर्णायक क्षणों के असल हीरो

कार्यक्रम का उद्देश्य मानवीय मूल्यों का संवर्धन, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व विकास, जीवन रक्षक कौशल, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभिन्न संवादात्मक कार्यशालाएँ, अंतर-राज्य एवं अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक और कौशल आधारित प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों के लिए स्वर्ण मंदिर एवं जलियांवाला बाग, अमृतसर का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया।

राष्ट्रीय शिविर में कुल्लू युवा रेडक्रॉस दल को समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य (समूह) में डाकेश राज, सार्थक, संजीव, शिवानी, रिदम, वंशिका, गुंजन व शिया को प्रथम पुरस्कार, एकल लोक गीत में डाकेश राज को प्रथम पुरस्कार, देशभक्ति गीत (समूह) में शिवानी, रिदम, वंशिका, गुंजन व शिया को प्रथम पुरस्कार, एकल गीत में वंशिका को द्वितीय पुस्कार, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिदम को द्वितीय पुरस्कार, पोस्टर निर्माण में सुदांशु ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध 'ओल्ड मोंक' जब्त; चालक फरार

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कुल्लू के अध्यक्ष एवं डीसी अनुराग चंद्र शर्मा ने विजेताओं और युवा रेडक्रॉस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां जिले का गौरव बढ़ाती हैं और अन्य जूनियर रेडक्रॉस एवं युवा रेडक्रॉस इकाइयों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने रेडक्रॉस टीम सचिव, समन्वयक एवं नोडल अधिकारी, जेआरसी/वाईआरसी द्वारा जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की भी सराहना की।

ये भी पढ़ें:  बीपीएल सूची के लिए पात्रता मानदंडों में हुए ये 2 बदलाव, 25 जनवरी तक BDO कार्यालय में जमा हो सकेंगे आवेदन