होमHimachalKullu12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुल्लू-मनाली-बंजार में निपटेंगे चालान से...

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुल्लू-मनाली-बंजार में निपटेंगे चालान से लेकर जमीन विवाद तक के मामले

जिन लोगों के उपरोक्त श्रेणियों से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे उन्हें लोक अदालत में लगवा सकते हैं।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के तत्वाधान में 12 दिसंबर 2026 को जिला न्यायालय कुल्लू सहित मनाली और बंजार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सचिव ने बताया कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद तथा कम राशि के चेक से जुड़े लेन-देन के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन लोक अदालत भी आयोजित होगी, जिसमें मोटर वाहन चालानों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के उपरोक्त श्रेणियों से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे उन्हें लोक अदालत में लगवा सकते हैं। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  कर्तव्य पथ पर हिमाचल की झांकी में सिरमौर के कलाकार सुनील और किरण की दमदार मौजूदगी

उन्होंने आमजन से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More