HomeHimachalUnaसीए परीक्षा पास कर नितिन सहोड़ ने बढ़ाया मान, कड़ी मेहनत से...

सीए परीक्षा पास कर नितिन सहोड़ ने बढ़ाया मान, कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता

ग्रामीणों का कहना है कि नितिन की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच निरंतर प्रयास करते हुए यह मुकाम हासिल किया है

मैहतपुर (ऊना) : जिला ऊना की ग्राम पंचायत भटोली के होनहार युवा नितिन सहोड़ सुपुत्र अनिल सहोड़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन एवं प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और ग्रामवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

नितिन सहोड़ की सफलता पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनके पिता अनिल सहोड़ क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व हैं, जबकि उनके ताया दीपक सहोड़ (लोहे वाले) स्थानीय स्तर पर प्रमुख व्यापारियों में शामिल हैं। उनकी माता उमा शर्मा गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें शिक्षा और संस्कारों के प्रति प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  फ्री स्किल ट्रेनिंग का मौका: SC युवाओं के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल आखिरी तारीख

ग्रामीणों का कहना है कि नितिन की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच निरंतर प्रयास करते हुए यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

ग्राम पंचायत भटोली सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने नितिन सहोड़ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक परीक्षण आगामी आदेशों तक स्थगित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More