HomeHimachalUnaऊना में नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सीटों का ड्रा ऑफ...

ऊना में नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सीटों का ड्रा ऑफ लॉट्स 30 मार्च को

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 10(8) के तहत यह प्रक्रिया 30 मार्च को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

ऊना : जिला ऊना के नगर निकायों में आगामी चुनावों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उम्मीदवारों के लिए सीटों के आरक्षण एवं रोटेशन का निर्धारण 30 मार्च को ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 10(8) के तहत यह प्रक्रिया 30 मार्च को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसके तहत नगर पंचायत अंब, गगरेट, दौलतपुर चौक तथा टाहलीवाल और नगर परिषद मेहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों के तीन प्रमुख व्यक्तियों तथा राज्य सरकार के तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगी। उप-मंडलीय अधिकारी (सिविल) अंब, गगरेट, हरोली तथा ऊना अपने-अपने कार्यालयों में ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  मंदिर न्यासों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, DC ने दिए ये निर्देश

उपायुक्त ने इच्छुक उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों तथा आम नागरिकों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More