होमHimachalUnaहिमाचल में 100 पदों पर यहां भर्ती का मौका, 17-18 को रोजगार...

हिमाचल में 100 पदों पर यहां भर्ती का मौका, 17-18 को रोजगार कार्यालयों में होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश में 100 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका है।

ऊना : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ऊना में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में विभिन्न श्रेणियों के 30 पद भरे जाएंगे, जबकि सिस इंडिया लिमिटेड की ओर से पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। दोनों भर्तियों के लिए इंटरव्यू 17 और 18 सितंबर को अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में होंगे।

भाखड़ा हुंडई में 30 पद, 17 और 18 सितंबर को इंटरव्यू
भाखड़ा हुंडई में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मैकेनिकल, कंप्यूटर ऑपरेटर और ऑटो इलेक्ट्रिशियन के 30 पद भरे जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 18 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में होगा।

ये भी पढ़ें:  सोलन और अर्की में 80 पदों के लिए निकली भर्ती, 4 व 5 अगस्त को होंगे कैंपस इंटरव्यू

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड के अनुसार डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन कंपनी के निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 90417-60870 पर संपर्क किया जा सकता है। इंटरव्यू में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 105 उम्मीदवार चयनित; 3 पद रह गए खाली

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती
सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर की ओर से पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में होगा।

इन पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र हैं। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। एक महीने की ट्रेनिंग के बाद एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल और अन्य संस्थानों में नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने जारी किया इतिहास-अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का रिजल्ट, 443 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए

इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है। इंटरव्यू में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More