Home Rashifal राशिफल 6 मार्च 2026: क्या कहता है किस्मत कनेक्शन, मेष से मीन...

राशिफल 6 मार्च 2026: क्या कहता है किस्मत कनेक्शन, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

आज का पंचांग | 6 मार्च 2026 तिथि: तृतीया नक्षत्र: हस्त करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: गंड वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग | 6 मार्च 2026
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: हस्त
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: गंड
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:43am-11:05am
राहुकाल: 11:05am-12:32pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:09pm-12:55pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज दिन की शुरुआत आप योग एवं ध्यान से कर सकते हैं। दिन के समय आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने करिअर से जुड़े फैसले खुद लें। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: चावल या चांदी का दान करें।

वृष राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय : आज साधु-संतों की सेवा करें।

मिथुन राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची की वजह से वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: आज पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान दें।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि 2025: अष्टमी और नवमी पर जानें कन्या पूजन की विधि, कन्याओं के साथ बटुक भैरव का पूजन क्यों है जरूरी?

कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं और किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर का रामा गांव, यहां भगवान श्रीराम रुके थे कुछ पल, हनुमान जी ने जपा राम नाम, जानें क्या है इतिहास

तुला राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

वृश्चिक राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

धनु राशि
बीते कुछ दिनों में जो अपने धन इन्वेस्ट किया था, उससे आज आपको अच्छा-खासा फायदा मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने श्री राधाकृष्ण मंदिर में टेका माथा, बोले- गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है सरकार

मकर राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

मीन राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356