HomeCrimeसिरमौर : अब 12.5 ग्राम हेरोइन के साथ 24 साल का युवक...

सिरमौर : अब 12.5 ग्राम हेरोइन के साथ 24 साल का युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने दबोचा

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को 12.5 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई एसआईयू की टीम ने अमल में लाई. 24 साल के आरोपी युवक के खिलाफ पुरूवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम गश्त पर तैनात थी. इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कुंजा मतरालियों के समीप दबिश दी, जहां एक युवक की तलाशी लेकर उसके कब्जे से नशे की खेप बरामद की गई. आरोपी की पहचान मंसूर अली पुत्र वाजिद अली निवासी कुंजा ग्रांट, डाकघर ढालीपुर, तहसील विकासनगर, उत्तराखंड के तौर पर की गई है.

ये भी पढ़ें:  दिल्ली रवानगी से पूर्व नाहन में पलकों पर बिठाए युवा IPS अधिकारी रमन कुमार मीणा, सिरमौर से शानदार विदाई

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है. मामले में आगामी तफ्तीश जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More