HomeHimachalराज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए कांग्रेस के अनुराग, पार्टी कार्यालय...

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए कांग्रेस के अनुराग, पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत

विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने अनुराग शर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही वे औपचारिक रूप से राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं, हालांकि अभी सदन में उनकी शपथ होना शेष है।

शिमला : कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अनुराग शर्मा को राज्यसभा सदस्य के पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। उनके खिलाफ किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिसके चलते वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। सोमवार को नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।

विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने अनुराग शर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही वे औपचारिक रूप से राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं, हालांकि अभी सदन में उनकी शपथ होना शेष है। उल्लेखनीय है कि इस सीट के लिए 16 मार्च को चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन न भरने के कारण मतदान की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। इससे पहले 6 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी।

ये भी पढ़ें:  पांगी में प्राकृतिक रूप से उगाए गए जौ की खरीद 8 अक्तूबर से शुरू करेगी प्रदेश सरकार

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने शिमला स्थित पार्टी कार्यालय में अनुराग शर्मा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, एआईसीसी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर सहित कई मंत्री, विधायक और बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

इससे पहले प्रदेश विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संसद में हिमाचल प्रदेश से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़कों पर उतरे एसडीएम, अतिक्रमण से पार्किंग तक हर व्यवस्था जांची, अव्यवस्था पर सीधा एक्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More