HomeHimachalHamirpurHPRCA: 19 पदों के लिए हुई भर्ती में 2 उम्मीदवार सफल, मेडिकल...

HPRCA: 19 पदों के लिए हुई भर्ती में 2 उम्मीदवार सफल, मेडिकल लैब टैक्निशियन का फाइनल रिजल्ट जारी

इन पदों के लिए कुल 5 पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इनमें से 2 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (ट्रेनी) के 19 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25014 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

इनमें से 9 पद सामान्य भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 3 पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 5 पद एससी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों और 2 पद एसटी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित थे।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 5 पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इनमें से 2 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवारों महिमा चौधरी और नेहा का चयन कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  भविष्य की चुनौतियों के पहाड़ पर खड़ा है निर्माणाधीन मेडिकल कालेज, क्या जिला अस्पताल का लौटेगा स्वरूप

सचिव ने बताया कि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 17 पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More