Home Crime बड़ी खबर: ‘चिट्टे की सप्लाई लेकर जा रहा था पूरा परिवार’, मां...

बड़ी खबर: ‘चिट्टे की सप्लाई लेकर जा रहा था पूरा परिवार’, मां और 2 बेटों सहित चार गिरफ्तार

जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार में सवार एक महिला समेत चार लोगों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) और नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

0

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार में सवार एक महिला समेत चार लोगों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) और नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को SIU टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में लतिका और उसके परिवार के अन्य सदस्य चिट्टा की सप्लाई लेकर कोटड़ी स्थित अपने किराये के घर की ओर जा रहे हैं, जो काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोककर जांच की।

ये भी पढ़ें:  रोहड़ू में राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में हुआ भव्य समारोह

जांच के दौरान पुलिस ने राघवन कुमार उर्फ रोक्स पुत्र विनोद कुमार, लतिका पत्नी विनोद कुमार, निखिल कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव मकान नंबर 332 दुर्गा कालोनी कालाअंब, जिला अंबाला (हरियाणा) और पिंकी उर्फ नेन्सी पुत्री हीरालाल निवासी गलोग नहाली, बड़ोग रेलवे स्टेशन (सोलन) के कब्जे से कुल 15.73 ग्राम चिट्टा और 10,450 रुपये की नकदी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस ये लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार पोर्टल लांच