HomeHimachalSolanरेलवे फाटक के पास बाइक पर बैठे थे दो युवक, पुलिस पहुंची...

रेलवे फाटक के पास बाइक पर बैठे थे दो युवक, पुलिस पहुंची और खुल गया ‘चिट्टे’ का राज, दोनों काबू

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

परवाणू : पुलिस चौकी जाबली की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक के समीप एक मोटर साइकिल पर बैठे दो युवकों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि जाबली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे फाटक के पास खड़ी एक मोटर साइकिल पर बैठे दो युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान मामले में संलिप्त मोटर साइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7 के टीवी राउंड में सिलेक्ट हुई कांगड़ा की प्रैजी, मेगा ऑडिशन में टॉप 50 में पाया स्थान

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More