HomeHimachalSolanबद्दी में स्कूल बसों की चेकिंग, नियम तोड़ने पर पुलिस ने 4...

बद्दी में स्कूल बसों की चेकिंग, नियम तोड़ने पर पुलिस ने 4 के काटे चालान, स्कूल संस्थानों में मचा हड़कंप

पुलिस जिला बद्दी द्वारा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को पूरे बद्दी क्षेत्र में स्कूल बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 20 से 25 स्कूल बसों की जांच की गई।

बद्दी : पुलिस जिला बद्दी द्वारा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को पूरे बद्दी क्षेत्र में स्कूल बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 20 से 25 स्कूल बसों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने बसों के दस्तावेज, चालक और परिचालक की वर्दी, फर्स्ट एड बॉक्स, वाहन की फिटनेस और यातायात नियमों की पालना की जांच की।

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल चार चालान किए गए। इनमें बिना वर्दी बस चलाने पर दो, बस न रोकने पर एक और फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर एक चालान शामिल है।

ये भी पढ़ें:  DC सोलन के बैंक प्रबंधकों को निर्देश: 31 मार्च तक हर हाल में निपटाएं लंबित ऋण मामले

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार की जांच और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More