HomeHimachalHamirpurअग्निवीर भर्ती रैली: हमीरपुर में तीसरे दिन 500 अभ्यर्थियों ने दिया ग्राउंड...

अग्निवीर भर्ती रैली: हमीरपुर में तीसरे दिन 500 अभ्यर्थियों ने दिया ग्राउंड टेस्ट

ग्राउंड टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच करने के बाद दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

हमीरपुर : भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट और दस्तावेज जांच की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को तीसरे दिन भी 500 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। वहीं पिछले कल के अभ्यर्थियों की मेडिकल प्रकिया भी पूर्ण की गई।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि सेना के अधिकारियों की देखरेख में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई जा रही है, जिसमें 1.6 किमी दौड़, बीम क्लाइम्बिंग सहित अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल हैं।

ग्राउंड टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच करने के बाद दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। अग्निवीर भर्ती रैली हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है, जो 9 से 17 मार्च तक चलेगी।

ये भी पढ़ें:  PWD के सभी नियम-कानून अब जनता के लिए खुले, नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर!
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More