HomeHimachalSolanDC सोलन के बैंक प्रबंधकों को निर्देश: 31 मार्च तक हर हाल...

DC सोलन के बैंक प्रबंधकों को निर्देश: 31 मार्च तक हर हाल में निपटाएं लंबित ऋण मामले

भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक राहुल जोशी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एम.एस.एम.ई.) के तहत मिलने बाले ऋण की सीमा को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है जो अप्रैल माह से लागू हो जाएगी।

सोलन : डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला के समस्त बैंक लंबित ऋण मामलों का निपटारा 31 मार्च तक पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं। मनमोहन शर्मा वीरवार को यहां जिला स्तरीय सलाहकार समिति की 182वीं त्रैमासिक बैठक और यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की 55वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के तहत दिसंबर, 2025 तक विभिन्न बैंकों में पंजीकृत 1180 स्वयं सहायता समूहों को 1730 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं के लिए आयु 18 से 45 वर्ष से बढ़ाकर 18 से 50 वर्ष कर दिया गया है, जिससे नगरिकों को नए कौशल प्राप्त करने व उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के अधिक अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व स्टैंड अप इंडिया योजना, डॉ. वाई.एस. परमार ऋण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला वासियों को अधिक से अधिक ऋण व जीवन बीमा के अंतर्गत कवर करने के निर्देश भी दिए। मनमोहन शर्मा ने बैंक अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों को बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो सके।

ये भी पढ़ें:  DC मंडी की अपील : नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं जिलावासी

भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक राहुल जोशी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एम.एस.एम.ई.) के तहत मिलने बाले ऋण की सीमा को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है जो अप्रैल माह से लागू हो जाएगी। उन्होंने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह किया। बैठक में जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक की अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में 31 दिसम्बर, 2025 तक 5459 लाभार्थियों को 198.99 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इसमें शिशु श्रेणी के तहत 551 लाभार्थियों को लगभग 5 करोड़ 73 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 3260 व्यक्तियों को लगभग 66 करोड़ 73 लाख रुपए और तरूण श्रेणी के तहत 1590 लाभार्थियों को लगभग 110 करोड़ 29 लाख रुपए व तरुण प्लस के लगभग 58 लाभार्थियों को 7 करोड़ 3 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सड़क पर संदिग्ध हालत में मिला 12 साल का बच्चा, बद्दी पुलिस ने ऐसे परिवार से मिलवाया

उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में 23 विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत 677 पात्र प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीसी द्वारा यूको बैंक की ‘वार्षिक ऋण योजना 2026-27ञ व नाबार्ड की ‘संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2026-27ञ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप, यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारियां सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बैंक के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  143 पदों के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More