HomeHimachalMandiकोल बांध से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान:...

कोल बांध से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान: मंडलायुक्त

उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गैर-सरकारी सदस्यों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि विस्थापित परिवारों की समस्याओं और मांगों को समय रहते समझा जा सके और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

मंडी : राज्य स्तरीय कोल बांध विस्थापित एवं पुनर्वास सलाहकार समिति की बैठक की कार्यवाही की अनुपालना की समीक्षा के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी डॉ. राज कृष्ण परूथी ने की। बैठक में डीसी अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में कोल बांध परियोजना से मंडी जिला के सुंदरनगर और करसोग उपमंडलों के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने एनटीपीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों तथा प्रभावित क्षेत्रों के लिए जो भी सीएसआर गतिविधियां की जाएं, वे उपायुक्त के संज्ञान में लाकर करें, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 15 फरवरी तक करवा लें ई-केवाईसी : जिला कल्याण अधिकारी

उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गैर-सरकारी सदस्यों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि विस्थापित परिवारों की समस्याओं और मांगों को समय रहते समझा जा सके और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएं, ताकि विस्थापित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में कोल बांध से सतलुज नदी के दोनों किनारों पर हो रही सिल्ट की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि कोल बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए विस्थापित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त, मंडलायुक्त (मंडी) सुनयना शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें:  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ा वार: 300 वेबसाइट्स-ऐप्स एक झटके में ब्लॉक, 8400 प्लेटफॉर्म्स पर सरकार का शिकंजा!

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार करसोग, एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक( एच आर) पूर्ण सिंह उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More