HomeHimachalSirmaurआंगनबाड़ी वर्कर: प्रोजेक्ट संगड़ाह की अध्यक्ष बनीं नीलम, शीला होंगी महासचिव

आंगनबाड़ी वर्कर: प्रोजेक्ट संगड़ाह की अध्यक्ष बनीं नीलम, शीला होंगी महासचिव

संगड़ाह|
आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन प्रोजेक्ट संगड़ाह का सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा और सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार विशेष रूप से शामिल हुए. सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए वीना शर्मा और आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही है. आंगनबाड़ी यूनियन प्रदेश सहित पूरे देश में आंगनबाड़ी केंद्रों और आईसीडीएस को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है.

वीना शर्मा ने बताया कि यूनियन न्यायालयों से लेकर और सड़कों तक लगातार संबंधित वर्करों के अधिकारों को बचाने के लिए प्रयासरत है. इस दौरान सम्मेलन में चर्चा की गई कि सरकार न्यायालय के आदेशानुसार मिलने वाली ग्रेचुयटी के लाभ तक नहीं दे रही है. आशीष ने कहा कि सरकारें चाहे कोई भी रही हो, इससे पहले भी कई बार प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्करों ने जो हासिल किया, वह सिर्फ संघर्षों से प्राप्त किया है.

ये भी पढ़ें:  5 लाख विद्यालय लेंगे ‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान’ का साझा संकल्प

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा की सरकारें आती और जाती रहती हैं, लेकिन आंगनबाड़ी वर्करों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और आंदोलनों का सहारा ही लेना पड़ता है. सम्मेलन में आंगनबाड़ी वर्करों के मुद्दों पर चर्चा करने के बाद 10 सर्कलों से आई कार्यकर्ताओं ने 41 सदस्यों की कमेटी गठन किया गया.

इस दौरान नीलम को अध्यक्ष, शीला को महासचिव, धनवंती को कोषाध्यक्ष, वीना, सरोज, ज्योति, अनुराधा को उपाध्यक्ष और किरण, सरोज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि कांता, ज्योति, किरण, नीलम को सहसचिव चुना गया. इसके अलावा नीलम, आशा, तनुजा, संतोष, आशा, वीणा, पवन, अंबिका, लक्ष्मी, सीमा, लता आदि को कमेटी का सदस्य बनाया गया.

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन प्रोजेक्ट शिलाई : अनीता अध्यक्ष, चंद्रकला को सौंपी महासचिव की कमान

सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में प्रोजेक्ट से दिल्ली अधिवेशन और मार्च में प्रस्तावित हड़ताल में प्रोजेक्ट से आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्ज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More