HomeHimachalSirmaurमेडिकल कालेज नाहन के कैजुअल्टी वार्ड की हालत खराब, बारिश में छत्त...

मेडिकल कालेज नाहन के कैजुअल्टी वार्ड की हालत खराब, बारिश में छत्त से टपक रहा पानी

ड्रॉप्स ऑफ होप' ने डीसी के समक्ष उठाया कैजुअल्टी वार्ड की बदहाली का मुद्दा

नाहन : डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कैजुअल्टी वार्ड की दयनीय स्थिति को लेकर ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी ने चिंता जताई है। इस सिलसिले में मंगलवार को ड्रॉप्स ऑफ होप के संस्थापक एवं अध्यक्ष ईशान राव ने डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिले और उन्हें बरसात के दिनों में टपक रही छत्त से हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया।

ईशान राव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का कैजुअल्टी वार्ड बेहद खराब और खस्ताहाल स्थिति में है। इन दिनों बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बारिश का पानी छत्त से कैजुअल्टी वार्ड के अंदर घुस रहा है, जिससे मरीजों के साथ साथ ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि में नशे का जहर घोलने की साजिश नाकाम, पांवटा साहिब में बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कैजुअल्टी वार्ड ही नहीं साथ लगते डाक्टर ड्यूटी रूम और एक्स-रे कक्ष के बाहर भी छत्त से पानी टपक कर फर्श पर एकत्रित हो रहा है। इससे जहां वार्ड के भीतर और बाहर फिसलन हो रही है। वहीं, आपातकाल में आने वाले मरीजों का उपचार करना भी मुश्किल हो रहा है।

इसको लेकर ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी ने वार्ड की छत की तत्काल मरम्मत और वाटरप्रूफिंग की व्यवस्था करने, उचित जल निकासी और जल संरक्षण उपायों को सुनिश्चित करने, कैजुअल्टी वार्ड के विस्तार या इसे अधिक सुरक्षित और पर्याप्त जगह पर स्थानांतरित करने पर विचार करने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें:  HRTC बस हादसा : प्रशासन ने जारी की मृतकों और घायलों की सूची, क्लिक पर पूरी अपडेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More