HomeHimachalSirmaurशिलाई के टिंबी मंच से घोषणा: नई पंचायत बनेगी लाणी, कोटा पाब...

शिलाई के टिंबी मंच से घोषणा: नई पंचायत बनेगी लाणी, कोटा पाब से अलग होगा कांडी-क्याना

क्षेत्र के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार और विशेष रूप से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिंबी में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि टिटीयाणा पंचायत से अलग करके नई पंचायत “लाणी” का गठन किया जाएगा और कोटा पाब से अलग कर कांडी-क्याना पंचायत बनाई जाएगी। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही मांग के जल्द पूरा होने के प्रबल उम्मीदें हैं।

कार्यक्रम के दौरान की गई इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से अलग पंचायत बनाने की मांग उठा रहे थे, जिसे अब सरकार ने स्वीकार करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के यशपाल कपूर को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और श्रीलंका की राजदूत करेंगी सम्मानित

क्षेत्र के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार और विशेष रूप से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि नई पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं भी बेहतर तरीके से मिल सकेंगी।

स्थानीय युवाओं और पंचायत क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि नई पंचायत लाणी के गठन से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान भी जल्द हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:  Advisory: सर्दियों में पाला प्रभावित कर सकता है आपकी बागवानी, ऐसे करें बचाव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More