Home Himachal Shimla रेणुकाजी में कांग्रेस को मिली नई ताकत, भवाई भोज की नवगठित पंचायत कुफर-केंथु...

रेणुकाजी में कांग्रेस को मिली नई ताकत, भवाई भोज की नवगठित पंचायत कुफर-केंथु के 16 परिवारों ने छोड़ी बीजेपी

विनय कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है कि लोग कांग्रेस की नीतियों और जनहित की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा और सभी मिलकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

0

नाहन : भवाई भोज क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत कुफर-केंथु में उस वक्त राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब पंचायत के 16 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

इस दौरान पूर्व पंचायत प्रधान बिपता नंद, पूर्व उपप्रधान विजय किशन, वीरेंद्र सिंह, बस्तीराम, हिरदाराम, नवीन, रण सिंह, हरिचंद, सुरेंद्र सिंह, मोहर सिंह, सूरत राम, अनुज कुमार, वेद प्रकाश, विनीत, दीपक और रोहन आदि ने विधायक विनय कुमार के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:  चाकू की नोक पर बद्दी में दिनदहाड़े लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और कांग्रेस पार्टी में सभी को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है कि लोग कांग्रेस की नीतियों और जनहित की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा और सभी मिलकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ड्रग्स के धंधे पर सर्जिकल स्ट्राइक: मां-बेटी सहित ये 3 तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार