HomeHimachalSirmaurपूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, सिरमौर जिला सहित न्यायिक...

पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, सिरमौर जिला सहित न्यायिक जगत में शोक की लहर

सुरेंद्र सिंह ठाकुर का न्यायिक जीवन अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत वकालत से की और अपनी काबिलियत, निष्पक्षता तथा कानून की गहरी समझ के बल पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद तक का सफर तय किया।

शिमला/नाहन : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर के आकस्मिक निधन से प्रदेश के न्यायिक जगत सहित जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजगढ़ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक का माहौल बन गया।

मूल रूप से सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल के बखोग गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर वर्तमान में सोलन में रह रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर का न्यायिक जीवन अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत वकालत से की और अपनी काबिलियत, निष्पक्षता तथा कानून की गहरी समझ के बल पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद तक का सफर तय किया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए और न्यायप्रियता की मिसाल कायम की।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर गड्ढों से मुक्ति! हाईवे के इस हिस्से पर 61.90 लाख से जारी है मरम्मत कार्य

सरल और सौम्य स्वभाव के धनी सुरेंद्र सिंह ठाकुर सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और कानून से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए सरकार ने हाल ही में उन्हें जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) अधिनियम के तहत गठित राज्य चयन समिति का दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया था।

न्यायमूर्ति ठाकुर का अपने पैतृक गांव बखोग और क्षेत्र के लोगों से विशेष लगाव रहा। वे समय-समय पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में भाग लेते रहे और युवाओं को शिक्षा तथा कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नाहन के विधायक अजय सोलंकी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह ठाकुर के निधन से प्रदेश के न्यायिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी न्यायप्रियता, निष्पक्षता तथा कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

ये भी पढ़ें:  गौवंश के अवशेष मिलने से भड़की एबीवीपी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, सरकार को भी चेताया

राजगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से जिला सिरमौर का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया। उनका निधन क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। शोक संतप्त परिवार के प्रति सभी ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें:  भारी बर्फबारी के बीच शव लेकर जोखिम भरा सफर, कदम टिका-टिकाकर आगे बढ़ रहा रेस्क्यू दल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More