HomeHimachalHamirpurआईटीआई हमीरपुर में वर्द्धमान ग्रुप ने लिए कैंपस इंटरव्यू, 98 में से...

आईटीआई हमीरपुर में वर्द्धमान ग्रुप ने लिए कैंपस इंटरव्यू, 98 में से 6 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

टैक्सटाइल्स क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी वर्द्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड की इकाई ऑरो टैक्सटाइल्स ने सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए, जिनमें विभिन्न ट्रेडों के कुल 98 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

हमीरपुर : टैक्सटाइल्स क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी वर्द्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड की इकाई ऑरो टैक्सटाइल्स ने सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए, जिनमें विभिन्न ट्रेडों के कुल 98 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

कैंपस इंटरव्यू के लिए आई कंपनी की टीम के सदस्यों अनुज त्रिवेदी और अक्षय कुमार ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार की प्रक्रिया के उपरांत कंपनी के अधिकारियों ने 6 अभ्यार्थियों का चयन किया और उन्हें ज्वाइनिंग लैटर भी प्रदान किए। चयनित अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण की अवधि के दौरान प्रति माह लगभग 12,750 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के 4 या 5 माह बाद कार्य दक्षता के आधार पर उन्हें हेल्पर के पद पर नियुक्त किया जाएगा और लगभग 18,433 मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्हें कंपनी की ओर से कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें लड़कों और लड़कियों को रहने के लिए अलग-अलग हॉस्टल या आवास सुविधा, कैंटीन, आकर्षक हाजिरी ईनाम, सामुदायिक केंद्र, मनोरंजन के साधन, एंबुलेंस सुविधा, समय-समय पर वेतन वृद्धि, एडवांस या लोन सुविधा, भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, सवेतन अवकाश, रात्रि शिफ्ट भत्ता, दीपावली बोनस तथा ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में खनन रक्षक भर्ती के शारीरिक परीक्षण में 78 अभ्यर्थी सफल

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने कंपनी की भर्ती टीम का आभार व्यक्त किया और चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More