HomeHimachalSirmaurसंस्कृत कॉलेज में लगी अंग्रेजी की ‘क्लास’, एक माह के कम्युनिकेशन स्किल्स...

संस्कृत कॉलेज में लगी अंग्रेजी की ‘क्लास’, एक माह के कम्युनिकेशन स्किल्स कोर्स ने छात्रों में भरा आत्मविश्वास

एक माह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्पीकिंग स्किल, राइटिंग स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कक्षाओं में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के सही उच्चारण, वाक्य संरचना, शब्दावली के प्रयोग और दैनिक जीवन में अंग्रेजी के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नाहन : गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अंग्रेजी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक माह का कम्युनिकेशन स्किल्स कोर्स सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. विनीता पाल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलने, लिखने और प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

एक माह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्पीकिंग स्किल, राइटिंग स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कक्षाओं में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के सही उच्चारण, वाक्य संरचना, शब्दावली के प्रयोग और दैनिक जीवन में अंग्रेजी के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही संवाद अभ्यास, समूह चर्चा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से भाषा का प्रयोग करने का अवसर भी दिया गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन के वार्ड 12 और 13 में सुअर पालकों के पशुओं का निरीक्षण, सभी स्वस्थ पाए गए

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा और वाइवा आयोजित किया गया, जिसमें उनके ज्ञान और संवाद कौशल का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने भाषा कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि भविष्य में नौकरी के लिए अंग्रेजी में इंटरव्यू किस प्रकार दिया जाता है। इसके लिए एक विशेष मॉक इंटरव्यू सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्नों, उनके उत्तर देने के तरीके और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने की कला के बारे में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में घास काटते वक्त ढांक में गिरी महिला, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य आचार्य ओंकार शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में अंग्रेजी भाषा का विशेष महत्व है और यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास वृद्धि में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ. गिरिराज शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ. सोमदत्त शर्मा, प्रोफेसर ताराचंद, डॉ. सुमिता शर्मा, नीरजा तोमर, प्रोफेसर अली मोहम्मद, शशि पाल व राहुल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  गुरदासपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिख संगत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री भेजी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More