Home Himachal Hamirpur पोस्ट कोड-26003 गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, राज्य चयन आयोग ने...

पोस्ट कोड-26003 गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, राज्य चयन आयोग ने अपलोड किए एडमिट कार्ड

णित के शिक्षकों की भर्ती पोस्ट कोड-26003 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) 26 मार्च को परीक्षा लेगा।

0

हमीरपुर : गणित के शिक्षकों की भर्ती पोस्ट कोड-26003 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) 26 मार्च को परीक्षा लेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा के आवेदकों के ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दिए गए हैं।

उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड के साथ अपलोड किए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से समझ लें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों में पहुंच जाएं। सचिव ने बताया कि परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा और परीक्षा आरंभ होने के समय से आधा घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए जल्द शुरू होगी विशेष ओपीडी परामर्श स्लॉट सुविधा : सीएम

एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग या अन्य किसी भी तरह की समस्या के निवारण के लिए आयोग के हेल्पडेस्क नंबर 99866-38751 पर सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।