HomeHimachalMandiमंडी में TB के खिलाफ जंग का आगाज, 100 दिन के अभियान...

मंडी में TB के खिलाफ जंग का आगाज, 100 दिन के अभियान में 835 हाई-रिस्क गांवों में होगी मरीजों की खोज

विश्व क्षय रोग दिवस पर मंडी में TB (टीबी) के खिलाफ बड़ी मुहिम की शुरूआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल मंडी से नर्सिंग प्रशिक्षुओं की एक रैली निकाली गई।

मंडी : विश्व क्षय रोग दिवस पर मंडी में TB (टीबी) के खिलाफ बड़ी मुहिम की शुरूआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल मंडी से नर्सिंग प्रशिक्षुओं की एक रैली निकाली गई। साथ ही निःक्षय वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ हुआ।

डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत टीबी रोग से संबंधित जागरूकता के साथ ही रोगियों की पहचान भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला मंडी में चिन्हित 835 उच्च जोखिम (हाई-रिस्क) वाले गावों में हैंड हेल्ड एक्स रे द्वारा जांच कर टीबी रोगियों की पहचान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य संभावित व्यक्तियों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति का उपचार सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा व उक्त रोगियों को प्रोत्साहन राशि के अलावा निःक्षय मित्रों के माध्यम अतिरिक्त पोषण किट भी प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को होगी चयन परीक्षा

जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर रैड ऐरो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों द्वारा क्षय रोग पर रील्स बनाई गईं, जिसमें राजकीय नर्सिंग स्कूल मंडी प्रथम, अरोमा नर्सिंग स्कूल सुंदरनगर दूसरे व हिमालयन नर्सिंग कॉलेज जोगिंद्रनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्हें क्रमशः 3000 रुपये, 2000 रुपये व 1000 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता, सलाहकार शेयर इंडिया डॉ. सुशील चंद्र, नर्सिंग प्रिंसिपल ऊषा चौहान, क्षय रोग विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शिमला जिला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत, CM ने 500 किलो वाट सौर ऊर्जा संयंत्र का किया शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More